ऑटो और मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

ऑटो और मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

April 03, 2021

मंडला। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में शुक्रवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला मंडला के थाना टिकरीया क्षेत्र के भानपुर गाँव के पास सवारी ऑटो और मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए हैं, जिसमें कुछ व्‍यक्ति घायल हो गए हैं। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक कोमल परसते और पायलेट पवन साहू ने घटनास्थल पर पहुँचकर पाया कि भानपुर गाँव के पास एक सवारी ऑटो और मोटर साईकिल की आपस में टक्‍कर हो गई हैं, जिसमें दो व्यक्ति घायल हैं। एफआरवी स्टाफ ने घायलों को तत्काल डायल-100 वाहन से शासकीय अस्पताल नारायण गंज पहुँचाया।

Police News Image
mdl
District
Mandla