शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शहडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को शहडोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
शहडोल। थाना सोहागपुर में 28 फरवरी को सूचना प्राप्त हुई की जिला अस्पताल शहडोल में एक महिला दर्द की बहुत सारी गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश करने के संबंध में भर्ती है। सूचना पर सोहागपुर पुलिस द्वारा अस्पताल जाकर पूछताछ की गयी। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि 15 जनवरी को आरोपी रिंकू यादव पिता रोदिला यादव उम्र 21 वर्ष निवासी हरदी बघेल ढ़ाबा के पीछे शहडोल ने शादी का झांसा देकर कल्याणपुर शहडोल में बंद पड़ी फैक्ट्री में ले जाकर पीड़िता के साथ गलत काम किया एवं घटना दिनांक के बाद से कई बार शादी का झांसा देकर जबरदस्ती गलत काम करता रहा तथा कुछ दिन बाद शादी करने से मना कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना सोहागपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी रिंकू यादव पिता रोदिला यादव उम्र 21 वर्ष निवासी हरदी बघेल ढ़ाबा के पीछे शहडोल को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सोहागपुर उपनिरीक्षक श्री सुन्दर लाल तिवारी, महिला आरक्षक सुश्री दुलारी मरावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
