वन्य जीव की सहायक बनी डायल-100, घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया वन विभाग के सुपुर्द
वन्य जीव की सहायक बनी डायल-100, घायल अवस्था में मिले राष्ट्रीय पक्षी मोर को किया वन विभाग के सुपुर्द
इंदौर। दिनाँक 13-01-2021 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि, जिला इंदौर के थाना विजय नगर के अंतर्गत एक मोर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.10 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक अभय सिंह चौहान और पायलेट हरी सिंह सेंगर ने घटनास्थल विजय नगर पर पहुँचकर अज्ञात कारण से घायल मोर को उपचार हेतु वन विभाग के सुपुर्द किया और वन्य प्राणी संरक्षण में अपनी महती भूमिका निभाई।
Police News Image

District
Indore