व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाकर प्राण बचाये

व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, डायल-100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाकर प्राण बचाये

September 06, 2021

नरसिंहपुर। दिनाँक 03-09-2021 को थाना करेली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मेरेगाँव में एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसके परिजनों द्वारा डायल-100 सेवा को कॉल कर घटना की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को दी तथा पुलिस सहायता माँगी। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-100 भोपाल द्वारा उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 वाहन क्र.14 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. मे तैनात आरक्षक सुनील कुमार एवं पायलेट पुनीत शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले व्यक्ति को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। घटना की जाँच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

Police News Image
nrspr
District
Narsinghpur