अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाईकिल, घायल लोगों को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई मोटरसाईकिल, घायल लोगों को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

April 07, 2021

ग्‍वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 6 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना हस्तिनापुर के अंतर्गत मोरकुड़ी गाँव के पास एक मोटर सायकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ आरक्षक रवि यादव और पायलेट मुकेश कुशवाह ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि एक मोटर सायकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। डायल-100 एफआरव्‍ही स्टाफ ने सभी घायलों को शासकीय अस्पताल हस्तिनापुर में भर्ती कराया।

Police News Image
gwl07
District
Gwalior