आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को डायल-100 ने बचाया

आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को डायल-100 ने बचाया

April 05, 2021

ग्वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में चार अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना बहोड़ापुर के अंतर्गत सागर ताल में एक युवक आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा है। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. के आरक्षक कैलास जाटव, नरेश भुज और पायलेट अमित सिंह सिसोदिया ने घटना स्थल पर पहुँचकर युवक को आत्‍महत्‍या करने से रोका और समझा-बुझाकर थाना इंदरगंज लाया गया। डायल-100 स्टाफ से प्राप्त जानकारी अनुसार संदीप नामदेव उम्र 32 साल निवासी गेंडे वाली सड़क ग्वालियर पारिवारिक एवं निजी कारणों से सागर ताल में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रहा था।

Police News Image
gwl
District
Gwalior