आत्महत्या के उद्देश्य् से डेम में कूदे व्यक्ति को डायल-100 ने बचाया

आत्महत्या के उद्देश्य् से डेम में कूदे व्यक्ति को डायल-100 ने बचाया

April 07, 2021

भोपाल। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 6 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि जिला भोपाल के थाना कमला नगर के अंतर्गत भदभदा डैम में एक व्यक्ति तालाब में कूद गया है। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ प्रधान आरक्षक प्रेम नारायण मोर्य, आरक्षक गोपाल सिंह पठारिया, आरक्षक सोनू सिंह और पायलेट सचिन मालवीय ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि एक 52 वर्षीय व्यक्ति बीमारी के चलते परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए भदभदा डैम से कूद गया है। डायल-100 एफआरव्‍ही स्टाफ ने व्यक्ति को तालाब से बाहर निकाल कर शासकीय अस्‍पताल जय प्रकाश में भर्ती कराया।

Police News Image
bpl07
District
Bhopal