आत्महत्या के उद्देश्य से रेल्वे ट्रेक पर बैठी महिला को डायल-100 ने समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया

आत्महत्या के उद्देश्य से रेल्वे ट्रेक पर बैठी महिला को डायल-100 ने समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया

April 06, 2021

ग्‍वालियर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला ग्वालियर के थाना झाँसी रोड़ के अंतर्गत एक महिला रेल्वे पटरी पर आत्महत्या के उद्देश्य से बैठी है। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक रवि कुमार, आरक्षक जंडेल सिंह आरक्षक सुख जिंदर सिंह और पायलेट जितेंद्र राठोर ने मौके पर पहुँचकर पाया कि एक महिला आत्‍महत्‍या के प्रयास से रेल्‍वे पटरी पर बैठी है। डायल-100 एफआरव्‍ही स्‍टाफ ने पीडि़त महिला को रेल्‍वे पटरी से हटाकर थाने लाये। डायल-100 स्‍टाफ से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पारिवारिक कारणों से आत्महत्या के उद्देश्य से रेल्वे पटरी पर बैठी थी। डायल-100 एफ़आरव्ही स्टाफ ने महिला को ऐसा न करने की समझाईश देकर परिजनों के सुपुर्द किया।

Police News Image
06apr
District
Gwalior