एफ. ए. क्यु.
एफ. ए. क्यु.
म.प्र.पुलिस ई-मेल सेवा का उपयोग करने यहां mail.mppolice.gov.in पर क्लिक करें।
हेल्प डेस्क संबंधी निर्देश
प्रश्नः- मध्यप्रदेश पुलिस के ईमेल का URL क्या है?
उत्तरः- मध्यप्रदेश पुलिस के ईमेल का URL “mail.mppolice.gov.in” है।
प्रश्नः- मध्यप्रदेश पुलिस के ईमेल सर्वर को किस प्रकार Access किया जा सकता है?
उत्तरः- मध्यप्रदेश पुलिस के ईमेल सर्वर को किसी भी Desktop/Laptop/Mobile पर Browser के माध्यम से Access किया जा सकता है।
प्रश्नः- मुझे मध्यप्रदेश पुलिस का ईमेल कहाँ से प्राप्त होगा ?
उत्तरः- मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों का व्यक्तिगत e-Mail “mail.mppolice.gov.in” राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो द्वारा तैयार किया गया है, जिसका यूजर आई.डी. एवं पासवर्ड संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को उपलब्ध कराया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत अपना पासवर्ड गोपनीय रखें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
प्रश्नः- क्या मध्यप्रदेश पुलिस ईमेल के माध्यम से, शासकीय कार्य हेतु, नस्ती व्यवहारित हो सकती है?
उत्तरः- प्रशासन शाखा, पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गये है।
प्रश्न:- यदि किसी के द्वारा मुझे ई-मेल भेजा गया है, तो उसे कैसे देखा जा सकता है।
उत्तर:-
- म.प्र. पुलिस ई-मेल mail.mppolice.gov.in पर अपने ई-मेल आई.डी. एवं पासवर्ड की सहायता से Login करें।
- Log-in होते ही आपको Inbox में प्राप्त ई-मेल की सूची दिखाई देगी।
- सूची में से किसी भी मेल पर क्लिक करने पर वह स्वत: खुल जावेगी।
प्रश्न:- क्या में पुलिस ई-मेल के पत्राचार का प्रमाण के रूप में उपयोग कर सकता हुं।
उत्तर:- म.प्र. पुलिस ई-मेल का Conversation Mode में उपयोग करते हुए Printout को प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
प्रश्न:- क्या मैरे ई-मेल का डाटा सुरक्षित है ?
उत्तर:- हॉ, यह सुरक्षित है तथा इसका नियमित Backup लिया जाता है।
प्रश्नः- क्या मध्यप्रदेश पुलिस के ईमेल को POP, I/MAP Desktop/Laptop अथवा मोबाईल द्वारा उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर:- हॉ,