इलैक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

इलैक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

April 07, 2021

इंदौर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में 6 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर के थाना बड़गोंदा अंतर्गत केसर बर्डी फाटा में एक व्‍यक्ति इलैक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हो गया है, अस्‍पताल ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल पा रहा है। पुलिस सहायता की आवश्‍यकता है। जिले की डायल-100 एफआरव्‍ही को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्‍टाफ आरक्षक विशाल मंडलोई और पायलेट अर्जुन चौधरी ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक व्‍यक्ति इलैक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हो गया है। डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने पीडि़त व्‍यक्ति को शासकीय अस्पताल महू में भर्ती कराया।

Police News Image
ind07
District
Indore