इंदौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने कि बुजुर्ग की सहायता

इंदौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत ने कि बुजुर्ग की सहायता

April 06, 2021

इंदौर। पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का भी निर्वहन किया जा रहा है। इसी के तहत इंदौर पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत के माध्यम से निरंतर रूप से वरिष्ठ नागरिकजनों के हितों के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन्दौर पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की सेवा को हाल ही में फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग 2020 अवार्ड भी मिला है। इसी ख्याति से प्रभावित होकर तीन दिन पूर्व लंदन में रहने वाले एक 78 वर्षीय सीनियर सिटीजन ने ‘’सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत’’ के नोडल अधिकारी अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे को फोन लगाकर बताया कि इन्दौर के भंवरकुआं क्षेत्र में उनका एक 80 वर्षीय बुजुर्ग मित्र रहता है जो कि बहुत परेशान है, उन्हें उनके बेटा, बहूं व बच्चें परेशान करते है, समय पर खाना-पानी व दवाईयां नहीं देते है, उनकी बात भी नहीं सुनते तथा उनके मकान को हथियाना चाहते है।

      शिकायत पर सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत की ओर से प्रधान आरक्षक सुश्री सुनिता शर्मा और टीम इंदौर के भंवरकुआं क्षेत्र में रहने वाले 80 वर्षीय बुजुर्ग के घर पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनी। उन्‍होंने परिजनों को बुर्जुग का ध्यान रखने और परेशान नहीं करने की समझाईश दी। साथ ही बताया कि वरिष्ठ नागरिक अधिनियम-2007 के अंतर्गत घर के बुजुर्ग व्यक्तियों का ध्यान रखना बच्चों का उत्तरदायित्व है, जिसका पालन नहीं करने पर उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है।

Police News Image
apr06
District
Indore