जबलपुर में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

जबलपुर में कच्ची शराब उतारने के ठिकाने पर पुलिस की दबिश

April 08, 2021

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियेां को चिन्हित करते हुये प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

      आज आठ अप्रैल के प्रातः 6 बजे पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर थाना बरगी अंतर्गत ग्राम तिखारी में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा़ श्री तुषार सिंह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच, पुलिस लाइन में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारियों तथा बरगी पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर दबिश देते हुए गाँव के आस-पास एवं जंगल में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कई स्थानों पर झाड़ियों के बीच में प्लास्टिक के लगभग 600 कुप्पों एवं 200 लीटर के 8 ड्रमों में कच्ची शराब तैयार करने हेतु लगभग दस हजार लीटर लहान छुपाकर रखा हुआ मिला। जिससे लगभग तीन हजार लीटर कच्ची शराब बनाई जा सकती है। जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया। ग्राम तिखारी निवासी बुद्धू लाल बरकडे़ उम्र 55 वर्ष एवं रामनाथ पुट्टे उम्र 25 वर्ष पेड़ के नीचे 3 भट्टी लगाकर कच्ची शराब भट्टी लगाकर उतार रहे थे, जिन्‍हें घेराबंदी कर पकड़ा। एक युवक अजय आर्मो उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी भागने में सफल हो गया। आरोपी रामनाथ पुट्टे के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 120 लीटर कच्ची शराब, बुद्धू लाल बरकड़े के कब्जे से कुप्पों में भरी हुई 110 लीटर कच्ची शराब और फरार अजय आर्मो के कुप्पों में भरी हुई 70 लीटर शराब पुलिस ने जब्‍त की है।  तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बरगी में पृथक-पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने रेड कार्यवाही में शामिल टीम के अधिकारी/कर्मचारियों को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

Police News Image
jblpr
District
Jabalpur