कार और मोटर साईकिल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

कार और मोटर साईकिल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल

April 06, 2021

सागर। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला सागर के थाना बीना अंतर्गत कुरवाई रोड आगासौद तिराहे के पास एक कार और मोटर साईकिल दुर्घटनाग्रस्‍त हो गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। जिले की डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्‍टॉफ सउनि राजवीर यादव और पायलेट इमरत सेन ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि कुरवाई रोड पर मोटर साईकिल सवार ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गया। जिससे वह गिरकर घायल हो गया। डायल-100 स्टाफ ने घायल व्‍यक्ति को एफ.आर.व्ही. वाहन से ले जाकर शासकीय चिकित्सालय बीना में भर्ती कराया। जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है।

Police News Image
APR06
District
Sagar