रास्ता भटकी 6 वर्षीय बालिका को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया

रास्ता भटकी 6 वर्षीय बालिका को डायल-100 ने परिजनों से मिलाया

April 06, 2021

राजगढ़। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में पांच अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि जिला राजगढ़ थाना ब्यावरा के अंतर्गत कुशवाहा धर्मशाला के पास एक 6 साल की बालिका मिली है, जो परिजन से साथ छूट जाने से रास्ता भटक गयी है। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्‍टॉफ के प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, आरक्षक राजेश मीना और पायलेट हुकम यादव ने घटनास्थल पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण में लिया और आस-पास के क्षेत्र में परिजनों की तलाश की। परिजनों की जानकारी मिलने पर सत्‍यापन उपरांत बच्‍ची को परिजनों के सुपुर्द किया।

Police News Image
APR06
District
Rajgarh