शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद

शातिर वाहन चोर इंदौर पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की दो मोटर साइकिल बरामद

April 08, 2021

इंदौर। पुलिस उप महानिरीक्षक (शहर) इंदौर श्री मनीष कपूरिया ने शहर में वाहन चोरी तथा चोरी/नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं इन अपराधों में संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर इनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया है। इन निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री आशुतोष बागरी, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-3 श्री शशिकान्त कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक श्री निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर अभय नेमा और उनकी टीम ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

      पुलिस थाना हीरा नगर की टीम को सात अप्रैल को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति गौरीनगर कलाली के सामने रोड पर मोटर साईकलों कम कीमत में बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्‍थान से घेराबन्दी कर भूपेन्द्र पिता रामसेवक लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम बमौरी कला जिला ललितपुर उ.प्र. हाल भवानी नगर जयगोपाला मल्टी के पास थाना बाणगंगा इन्दौर को दो मोटरसाईकिल सहित पकडा। पूछताछ में आरोपी के पास मोटर साईकिल के कागजात नहीं होना पाया गया। आरोपी ने दोनों मोटर साईकिलों थाना हीरानगर व थाना विजयनगर क्षेत्र से चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने मोटर साईकलों को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Police News Image
ind
District
Indore