ट्रैक्टर और मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए युवक को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
ट्रैक्टर और मोटरसाईकिल दुर्घटना में घायल हुए युवक को डायल-100 ने पहुँचाया अस्पताल
देवास। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में बुधवार को सूचना प्राप्त हुई कि जिला देवास के थाना कोतवाली के अंतर्गत संस्कार हॉस्पिटल के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाईकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं, जिसमें एक युवक घायल हो गया हैं। जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ.आर.व्ही. स्टाफ के प्रधान आरक्षक सत्यपाल सिंह और पायलेट प्रकाश पटेल ने घटना स्थल पर पहुँचकर घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुँचाया।
Police News Image
District
Dewas









